मध्य प्रदेश

NH 45 पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 यात्री सहित ड्राइवर और क्लींजर बस में थे सवार मामूली चोट लगी

रायसेन । रायसेन जिले के उदयपुरा स्थित नेशनल हाईवे 45 पर मंगलवार को एक बस गाय को बचाने के चक्कर में और नियंत्रित पर पलट गई इस घटना में छह यात्री सहित ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे जो की बाल बाल बच गए, सभी को मामूली चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार सतेहरी के पास जबलपुर से भोपाल जा रही न्यू स्टार बस क्रमांक MP 40 P00502 को ट्रक ने ओवरटेक किया इसके बाद बस के सामने एक गाय आ जाने के कारण ड्राइवर ने जैसे ही बस को साइड में किया तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को दूसरी बस से भोपाल के लिए रवाना किया।

Related Articles

Back to top button