मध्य प्रदेश

पूर्णिमा पर्व स्नान हेतु बरमान गये दो युवक लापता

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्रावण सोमवार पू्र्णिमा रक्षाबन्धन के दिन नर्मदा नदी मे पर्व स्नान हेतु बरमान गये समीपस्थ ग्राम सरखेडा खामखेडा के दो युवको के लापता होने की खबर से क्षेत्रों मे सन्नाटा पसरा हुआ है ।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार स्नान दान पूर्णिमा एवं श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने के कारण यहा के कुछ युवक अपने अपने निजी वाहनो से नर्मदा नदी मे स्नान करने के लिये बरमान गये हुए थे बताया जाता है की नदी मे बाढ के कारण तेज बहाव था इसी दौरान दोपहर मे गोलू व पृथ्वी सतधारा घाट पर नहाने चले गये नहाते समय से वह दोनो लापता बताये जा रहे है। उनका दूसरे दिन मंगलवार को भी खोजवीन जारी थी।

Related Articles

Back to top button