मध्य प्रदेश

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक दो बालको को 12 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया था। जिसके पालन में एसडीओपी प्रभात शुक्ला के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक दो बालकों की दस्तयाबी की गई।
घटना दिनांक 17 मार्च 25 को प्रार्थी ओमप्रकाश पिता धनीराम यादव उम्र 38 साल निवासी ग्राम मटभौना थाना ढीमरखेडा का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16 मार्च 25 के करीब 2 बजे इसके दो बालक बडा 12 साल 2 माह छोटा 8 साल 2 माह का घर से बिना बताये कही चले गये है जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 120/25 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ तत्काल टीम गठित कर नाबालिक बालकों की तलाश पतासाजी हेतु रवाना किया गया जो दिनांक 17 मार्च 25 को मुखबिर सूचना पर ग्राम डुडहा मोड से दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि सुरेश चौधरी, सउनि जयपाल सिंह, आर देवेंद्र, आर अजय धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button