Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 29 जनवरी 2025 बुधवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 29 जनवरी 2025 : को माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा।आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि : आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकतें है। आज उधार चुकाने के लिए आय बढ़ाने के साधन खोजें। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा।
🪶 उपाय :- केले की जड़ को अपने पास रखने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलता है।
🐂 वृषभ राशि : आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। आज पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। प्रेमी और परिवार दोनों के मध्य खुद को फ़ंसा पा सकते है।
🪶 उपाय :- विष्णु जी की आराधना से प्रेम संबंध मजबूत होगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय गुजारने से आपकी पुरानी नोक-झोंक दूर हो सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम से दूर रहें। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
🪶 उपाय:- किसी भी गरीब कन्या को हरा वस्त्र दान करने से प्रेम संबंध अच्छे साथी से।
🦀 कर्क राशि : आज शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की जरूरतों और खुशी के लिए आप धन खर्च कर सकते है। कोई आपका कर्ज समय से पहले ही लौटाकर आपको चौंका सकता है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। परिवार में किसा सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतत हो सकते हैं। आज वाहन धीमी गति से चलाएं और हेलमेट का उपयोग करे।
🪶 उपाय:- मांस, सुपरमार्केट का त्याग करने से अच्छा स्वास्थ्य बना रहे।
🦁 सिंह राशि : आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। नवविवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ रात्रि भोजन पर ले जा सकते हैं। कुछ जातक नये प्रेम संबंध बना सकते हैं। आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज किसी नई योजना का पता चल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
🪶 उपाय:- एक काले कपड़े में काली, काली मिर्च, एक कच्चा कोयला, साबुत काली उड़द बहते जल में प्रवाहित होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। आज दिन में कुछ धन की अपेक्षा कर सकते है। महिला वर्ग खास तौर पर अपने व्यवसाय के प्रति जागरूक रहे। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें। किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है। गेस्ट के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जाने की संभावना नजर आ रही है, जमकर मस्ती करेंगे।
🪶 उपाय:- त्रिफला का सेवन किसी भी रूप में करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
⚖️ तुला राशि : आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज कुछ ज्यादा ही जुड़ाव महसूस कर सकते है। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। आज आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। आप में से कुछ लोगों को रुका हुआ एरियर मिल जाने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको गुस्से पर नियंत्रण लाना जरुरी है। आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे।
🪶 उपाय:- किसी भी पहेली में हरा चारा दान में दृश्य से जीवन काफी अच्छा रहेगा।
🦂 वृश्चिक राशि : आज आप वाणी के साथ साथ स्वभाव में भी विनम्रता बनाएं रखें। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आयेगी। सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रह सकती है। अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का भी विशेष ध्यान रखेंगे। आज आपको कुछ खास विचार आ सकते हैं जिससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग से आज आपको लाभ मिलेगा।
🪶 उपाय:- जेब में रखे सामान का सामान या टुकड़े रखें से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
🏹 धनु राशि : आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। सांयकाल के समय परिवार के साथ आनंद उठाएंगे। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कारोबार में धन संबंधित कार्य करने वाला व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। आज के दिन काम करने के तरीके और आइडिए के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
🪶 उपाय:- 09 वर्ष से कम आयु की कन्याओं को भोजन से स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।
🐊 मकर राशि : आज आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पैसा कमाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। आज आप ऑफिस में अपने अधिकार का सही प्रयोग करे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। आज ही किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें। यह आपको कुछ भावनाओं को संसाधित करने में मदद करेगा।
🪶 उपाय:- चमेली का तेल, सिन्दूर, चांदी के कारखाने का चोला हनुमान जी को चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
⚱️ कुम्भ राशि : आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो आज का दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। आज का ग्रह संरेखण आपके समग्र भौतिक कल्याण के संदर्भ में एक सतर्क दृष्टिकोण का सुझाव देता है। अपने आहार में कुछ बदलाव करें, कम खाने पर विचार करें और घर का बना खाना खाएं, भले ही आपका समय सीमित हो, इसके लाभ इसके लायक हैं। विदेशी यात्रा के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ मिल सकते हैं।
🪶 उपाय:- अपने घर में अपने इष्टदेव की चंडी की मूर्ति स्थापित करके उनकी नियमित पूजा करने से धन वृद्धि होगी।
🐬 मीन राशि : आज किस्मत का साथ आपको मिलेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
🪶 उपाय:- घर से थोड़ी दूर की स्थिति पीपल में जल डे व शाम के समय में दीपक जलाने से नौकरी/बिजनेस में रुकावट आएगी।
✍🏼 नोट_ : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

