धार्मिक

राम नाम स्मरण सदैव सत्य होता है: पंडित कपिल नारायण महाराज

संगीतमय श्री शिव पुराण कथा उमड़ा जन सैलाब
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । महाकाल सरकार सेवा समिति द्वारा गढोईपुर मोहल्ला खिरका मंदिर द्वारा संगीत में कथा का आयोजन कथा व्यास आचार्य पंडित कपिल नारायण महाराज तिनसुआ वालो के जरिए किया जा रहा है ।
कथा व्यास ने कहा कि राम नाम स्मरण सदैव सत्य होता है। सब संसार झूठा होता है। इसलिए सदैव सत्य बोलना चाहिए। सत्य ही ईश्वर का स्वरूप होता है। प्रत्येक महिला मातृशक्ति को अपने पति को परमेश्वर मानकर सेवा करना चाहिए, क्योंकि पति परमेश्वर का स्वरूप होता है। लक्ष्मी माता ने भी विष्णु भगवान की सेवा की और सुख समृद्धि को पाया था। शिव भक्ति जीवन का प्रमुख आधार होती है।
महादेव को नहीं चढ़ाए तुलसी :– महादेव को तुलसी पत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। जल बिल्व पत्र शमी पत्र फूल चढ़ाना चाहिए। शंकर जी जगत को सदैव सब कुछ प्रदान कर देते हैं शंकर जी हर हर बोलने से पाप हर लेते है। दक्ष प्रजापति का अहंकार को शंकर भगवान ने नष्ट कर दिया था। हम अच्छे कर्म करेंगे तो हमें भी जीवन में अच्छे ही फल मिलेंगे। मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। यदि हम किसी का अच्छा नहीं कर सकते तो बुरा भी नहीं करना चाहिए। शिव पुराण कथा श्रवण करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। पति और भगवान से कुछ नहीं छुपाना चाहिए। शिव पुराण कथा श्रवण करने से मनुष्य तो क्या भूत – पिशाच का भी कल्याण हो जाता है। महादेव की भक्ति करे तो पितरों का भी कल्याण होता है। शिव भक्ति जीवन का प्रमुख आधार होती है। शिव पुराण परिवार में प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देती है।

Related Articles

Back to top button