मध्य प्रदेश

डॉ. सुदामा साहू का असामयिक दुखद निधन, नगर मे शोक व्याप्त

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर के मिलनसार व्यक्ति व सहज सुलभ डॉक्टर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा साहू जो स्थानीय शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर मे लम्बे समय तक कम्पाण्डर के पद पर कार्यरत रहे। शुक्रवार की सुबह उनका दुखद निधन हो गया जैसे ही लोगो को यह दुखद समाचार मिला सहसा इस पर किसी को विश्वास ही नही हो रहा था, लेकिन नियति के आगे सब बेबस है अचानक हुए हृदयाघात से पूरा नगर शोक मे डूब गया।
दो शासकीय सेवारत एमबीबीएस पुत्रो डॉक्टर सुधीर साहू व डॉक्टर शरद साहू के पिताश्री थे। उनके निधन से नगर व क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है उनका अपरान्ह करन्जुआ नदी तट स्थित मुक्ति धाम मे अंतिम संस्कार किया गया अंतिम यात्रा मे अनेको लोगो ने समिल्लित होकर उन्हे भाव भीनी श्रृध्दाजंलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button