धार्मिक

बाबा भीम सेन के दरबार में होती है हर मनोकामना पूरी

कढ़ेली चंद्रपुरा ग्राम में लगता है दरबार
सिलवानी । धर्म के प्रति लोगो की आस्था किसी से छिपी नही है धर्म स्थल पर पहुंच कर सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य ही पूरी होती है। मनोकामना की प्राप्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्वालु बाबा भीमसेन के दरबार में पहुंचे तथा मनोकामना की अरदास लगाई। बताया गया है कि तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलो मीटर दूर स्थित कढ़ेली चंद्रपुरा ग्राम में स्थित बाबा भीमसेन का प्राचीन धर्म स्थल है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंच कर मनोकामना करते है। यूं तो बाबा भीमसेन के स्थान पर अकसर ही बैठक लगाई जाती है। लेकिन देवउठनी ग्यारस पर लगाने वाली बैठक का विशेष महत्व होना बताया गया है। इस वर्ष भी देव उठनी ग्यारस को बैठक आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्वालुओ ने मनोकामना पूर्ण होने की अर्जी लगाई। बताया जा रहा है कि बाबा के दरवार में जो भी श्रद्वालु मनोकामना की अर्जी लगाते है वह अवष्य ही पूर्ण होती है। बाबा के दरवार में देव उठनी ग्यारस को मौजूद अनेको श्रद्वालुओ ने बताया कि यहां पर मांगी गई मुराद अवश्य ही पूर्ण होती है। मंदिर के पुजारी शिवकुमार ने बताया कि यह प्राचीन स्थल है। बाबा के दरवार में आने वाले प्रत्येक श्रद्वालु की मनोकामना बाबा पूर्ण करते है।

Related Articles

Back to top button