मध्य प्रदेश

सबसे कम वैक्सीनेट ग्राम रमपुरा में लगा जागरूकता अभियान के बाद वेक्सीन सेंटर महज 4 घण्टे में लगी 320 डोज

रिपोर्टर : स्वप्निल सोनी, साईंखेड़ा
साईंखेड़ा। साईंखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम रमपुरा में वैक्सीनेशन सेंटर लगाया गया जिसकी कई दिनों से ग्राम में वैक्सीन सेंटर खोले जाने की मांग की जा रही थी क्योंकि ग्राम रमपुरा में कोरोना वालेंटियर्स एवं नेहरु युवा केंद्र साईंखेड़ा अध्यक्ष स्वप्निल सोनी, सौरभ सोनी ग्राम से सचिन चौधरी, मनोज सोनी, अशोक पटेल द्वारा ग्राम में लगातार वैक्सीन के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा था एवं आज सेंटर पर आकर मेडिकल स्टॉफ का सहयोग भी किया। इसी का एक सुखद परिणाम हमें देखने को मिला कि जहां एक समय सिर्फ 7 लोगो ने वेक्सीन लगवाई वहीं आज 320 डोज महज 4:30 घण्टे में लगा दिए गए साथ ही कई लोगों को बिना वेक्सीन लगवाये सेंटर जाना पड़ा। वेक्सीनेशन सेंटर पर मेडिकल टीम में डॉ. तरुण तिवारी , एएनएम रीना दत्ता व सविता तिवारी आशाकार्यकर्ता सहयोगी दीपमाला, कलाबाई, शीला किरार, गायत्री शर्मा, कविता नामदेव, कविता श्रीवास, विशाल बाई, कोरोना वालेंटियर्स नेहरू युवा केन्द्र के साईंखेड़ा अध्यक्ष स्वप्निल सोनी, सौरभ सोनी, सचेन्द्र पटैल, मनोज सोनी, अशोक पटैल एवं ग्राम से सहयोगी धर्मेंद्र पटैल, विमल नामदेव, सूर्यकांत पटैल उपस्थित रहे लगभग 1600 कि संख्या वाले ग्राम रमपुरा में और वेक्सीन की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button