मध्य प्रदेश

शासकीय हाईस्कूल नया नगर में बाल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन पर 14 नवंबर बाल दिवस के शुभ अवसर पर समीपस्थ केसली विकास खंड के ग्राम नयानगर स्थित शासकीय हाई स्कूल में प्राचार्य अजय जैन, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश दुबे, जनपद सदस्य मुन्नालाल लोधी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में विभिन्न शालेय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे रंगोली, कुर्सी दौड़, रस्साकसी, चम्मच दौड, चित्रकला आदि प्रतियोगिताये शामिल की गई। इसमे भाग लेने वाले प्रतिभागी लक्ष्मी विश्वकर्मा चम्मच दौड़ में मुस्कान अहिरवार रंगोली में खेमा लोधी चित्रकला में जयंती अहिरवार, रस्साकसी में प्रिंस अमित कुलदीप व दीपेश विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया और विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया। अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button