Today Panchang आज का पंचांग शनिवार, 01 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शनिवार 01 फरवरी 2025
शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
☄️ दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।
शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है ।
शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की एक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।
शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।
शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – शनिवार माघ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 11:38 AM तक उपरांत चतुर्थी
✏️ तिथि स्वामी – तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर जी है ।तृतीया: किसी भी पक्ष की तीसरी तारीख को तृतीया तिथि या तीज कहते है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 02:33 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
🪐 नक्षत्र स्वामी – पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।इसके संरक्षक देवता हैं अजयकपाद , शिव का एक पैर वाला रूप।
⚜️ योग – परिघ योग 12:24 PM तक, उसके बाद शिव योग
⚡ प्रथम करण : गर – 11:38 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : वणिज – 10:26 पी एम तक विष्टि
🔥 गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6 से 7:30 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह – 9:52 से 11:13 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:34:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:26:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:24 ए एम से 06:17 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:50 ए एम से 07:09 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:23 पी एम से 03:07 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:58 पी एम से 06:24 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 06:00 पी एम से 07:19 पी एम
💧 अमृत काल : 07:06 पी एम से 08:36 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:08 ए एम, फरवरी 02 से 01:01 ए एम, फरवरी 02
❄️ रवि योग : 07:09 ए एम से 02:33 ए एम, फरवरी 02
1
🚓 यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
🤷 आज का उपाय-शनि मंदिर में सवा किलो तिल का तेल चढ़ाएं।
🌳 *वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं। ⚛️ पर्व एवं त्यौहार – भद्रा/विनायकी तिल चतुर्थी/रवियोग/ श्रीगणेश जयन्ती/ वरद चतुर्थी/ पंचक जारी/ भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला स्मृति दिवस, क्रांतिकारी अब्बास तैयबजी जन्म दिवस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय जन्म दिवस, न्यायाधीश भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा जन्म दिवस, अभिनेता जैकी श्रॉफ़ जन्म दिवस, ‘ग़ुलामी प्रथा’ समाप्ति दिवस, अभिनेता अवतार किशन हंगल जन्म दिवस, भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा जन्म दिवस, शिक्षाविद मगन भाई देसाई पुण्य तिथि, कलकत्ता बंगाल क्लब स्थापना दिवस 🏘️ *_Vastu tips* 🏚️
काली चीटियों का घर में आना शास्त्रों के हिसाब से शुभ माना गया है। यदि किसी को काली चीटियां घर में आती हुई दिखाई देती है तो इसका अर्थ है उसके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। वहीं यदि काली चीटियां घर की दीवार पर दिखाई देती है तो इसका अर्थ है आपको कारोबार या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सपने में मंत्र सुनाई देना स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में मंत्रों का सुनाई देना अच्छे दिन आने का संकेत माना जाता है। यदि किसी को सपने में कई दिनों से कोई भी मंत्र सुनाई देता है तो इसका अर्थ है उसे जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलनेवाली है।
हाथों में बार-बार खुजली होना सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुष के दाएं हाथ में और स्त्री के बाएं हाथ में कुछ दिनों से लगातार खुजली हो रही हो तो यह शुभ माना जाता है। हाथ में बार-बार खुजली होना इस बात का संकेत है कि आपका बुरा समय ख़त्म होने वाला है। आने वाले समय में आप आर्थिक समस्याओं से मुक्त होने वाले हैं।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
खजूर आहार का एक अच्छा स्रोत है, जो मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है ।
खजूर और घी दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनका सेवन करने से जोड़ों में होने वाली सूजन से राहत मिल सकती है।
इस मिक्सचर के सेवन से ताकत और ताकत में सुधार लाने में मदद मिल सकती है, जिससे यह एथलीटों और फिटनेस के शौकीन लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकता है।
बीजरहित खजूर को लगभग 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। खजूर को पानी से निकाल कर थपथपा कर सुखा लीजिये।
एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें 15-16 खजूर और 3 बड़े चम्मच घी डालें। घी पिघलने पर पैन में खजूर डाल दीजिए. खजूर को हर तरफ से लगभग 2-3 मिनट तक पकने दें या फिर जब तक वे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं। आंच से उतारकर ठंडा होने दें, ठंडा होने पर खजूरों को घी में भिगोकर किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें। अधिकतम स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रतिदिन 2 खजूर का सेवन करें।
🍃 आरोग्य संजीवनी ⚜️
गीली खांसी : मुनक्का के बीज निकालकर इसमें कालीमिर्च रखकर चबाना चाहिए और मुंह में रखकर सो जाना चाहिए। ऐसा करने से 6-7 दिनों में ही खांसी में लाभ होता है।
खांसी : खांसी में मुनक्का बहुत लाभकारी होता है। खांसी में अगर जुकाम बार-बार लगता हो ठीक न होता हो तो 10 मुनक्का, 10 कालीमिर्च, 5 बादाम, को भिगोकर छील लें। फिर इन सभी को पीसकर 25 ग्राम मक्खन में मिलाकर रात को सोते समय खाएं। सुबह दूध में पीपल, कालीमिर्च, सोंठ, डालकर उबला हुआ दूध पियें। यह प्रयोग कई महीने तक करने से जुकाम पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
दमा और पुरानी खांसी : मुनक्के के दानों को धोकर शाम को पानी में भिगो दें। सुबह तक ये फूल जाएंगे। दिनभर रोगी को भूख लगने पर यही मुनक्के खाने को देना चाहिए। इससे दमा और पुरानी खांसी दूर हो जाती है। 3-4 मुनक्के लेकर उसके बीजों को निकालकर तवे पर भून लें, फिर उसमें कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर खाएं। मुनक्का के बीजों को निकालकर इसके साथ कालीमिर्च को मिलाकर चबाएं और मुंह में रखकर सो जाएं। इससे 1 सप्ताह में सूखी खांसी में आराम मिल जाता है।
📗 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक राजा के पास सुंदर घोड़ी थी। कई बार युद्ध में इस घोड़ी ने राजा के प्राण बचाए और घोड़ी राजा के लिए पूरी वफादार थी, कुछ दिनों के बाद इस घोड़ी ने एक बच्चे को जन्म दिया, बच्चा काना पैदा हुआ, पर शरीर हृष्ट पुष्ट व सुडौल था।
बच्चा बड़ा हुआ, बच्चे ने मां से पूछा- मां मैं बहुत बलवान हूं, पर काना हूं… यह कैसे हो गया, इस पर घोड़ी बोली- बेटा जब मैं गर्भवती थी, तब राजा ने मेरे ऊपर सवारी करते समय मुझे एक कोड़ा मार दिया, जिसके कारण तू काना हो गया। यह बात सुनकर बच्चे को राजा पर गुस्सा आया और मां से बोला- मां मैं इसका बदला लूंगा।
मां ने कहा, राजा ने हमारा पालन-पोषण किया है। तू जो स्वस्थ है, सुन्दर है, उसी के पोषण से तो है। यदि राजा को एक बार गुस्सा आ गया, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि हम उसे क्षति पहुचाएं। मगर, उस बच्चे के समझ में कुछ नहीं आया। उसने मन ही मन राजा से बदला लेने की ठान ली।
वह लगातार राजा से बदला लेने के बारे में सोचता रहता था और एक दिन यह मौका घोड़े को मिल गया। राजा उसे युद्ध पर ले गया। युद्ध लड़ते-लड़ते राजा एक जगह घायल हो गया। घोड़े के पास राजा को युद्ध के मैदान में छोड़कर भाग निकलने का पूरा मौका था।
यदि वह ऐसा करता, तो राजा या तो पकड़ा जाता या दुश्मनों के हाथों मार दिया जाता। मगर, उस वक्त घोड़े के मन में ऐसा कोई ख्याल नहीं आया और वह राजा को तुरंत उठाकर वापिस महल ले आया। इस पर घोड़े को ताज्जूब हुआ और उसने मां से पूछा- मां आज राजा से बदला लेने का अच्छा मौका था, पर युद्ध के मैदान में बदला लेने का ख्याल ही नहीं आया और न ही राजा से बदला ले पाया।
मन ने गवाही नहीं दी, राजा से बदला लेने की। ऐसा क्यों हुआ! इस पर घोडी हंस कर बोली- बेटा तेरे खून में और तेरे संस्कार में धोखा है ही नहीं, तू जानबूझकर तो धोखा दे ही नहीं सकता है। तुझसे नमक हरामी हो नहीं सकती, क्योंकि तेरी नस्ल में तेरी मां का ही तो अंश है। मेरे संस्कार और सीख को तू कैसे झुठला सकता था।
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।।

