पर्यावरणमध्य प्रदेशव्यापारहेल्थ

भीषण गर्मी में राहत दे रहा तरबूज, शरीर को रखता है ठंडा और स्वस्थ

सिलवानी। इन दिनों क्षेत्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है, जिससे लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया है। बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में तरबूज गर्मी से राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण फल बनकर उभर रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ तापमान नियंत्रित करने में मदद करता है। यह न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. आर एस पटेल के अनुसार, तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि यह फल आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है और शरीर में रक्त को शुद्ध रखने में सहायक होता है।गर्मियों के मौसम में तरबूज का नियमित सेवन शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में भी कारगर साबित हो रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने दैनिक आहार में तरबूज को शामिल कर गर्मी से बचाव करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button