युवक लापता युवक न मिलने पर परिवार वालों ने की रिपोर्ट दर्ज
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । सूचनाकर्ता हमीर सिंह पाल पिता मोहन सिंह पाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम चिगवाडाकला ने हमराह अपने भतीजे दीपेश पाल के थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि उक्त पते पर रहता हूं किसानी करता हूं मैं ग्राम चिगवाडाकला में अपने माता-पिता के साथ रहता हूं मेरे मंजिले भाई शेरसिंह पाल उम्र 35 साल उनकी पत्नी व बच्चों के साथ बम्होरी में अनूप सोनी के मकान में किराए से रहते हैं दिनांक 25 जनवरी 2025 शनिवार की बात है मेरे भाई शेरसिंह सपरिवार उनके साडू भाई के लड़के की शादी में डोकरी बमनई गए थे वहां से दोपहर 3 बजे वापस घर बम्होरी आ गए थे उसके बाद शाम करीब 5 बजे बाजार जाने का बोलकर घर से निकले थे कल रात को करीब 11 बजे मेरे भतीजे दीपेश का मेरे पास फोन आया उसने बताया कि पापा जी अभी तक घर पर नहीं आए हैं गांव तो नहीं आए मैं घर पर आसपास गांव में देखा पर वह नहीं मिले यह बात मैंने अपने परिवार वालों को भी बताई सभी ने उन्हें तलाश किया पर वह नहीं मिले कही चले गए हैं मैंने और मेरे परिवार वालों ने रिश्तेदारों में और सभी जगह तलाश किया पर वह कहीं नहीं मिले मेरे भाई अपने साथ मोबाइल लेकर नहीं गए तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाए उनका मोबाइल नंबर 8305825011 है कद 55 फिट रंग गेहूआ चेहरा गोल काला पेंट नीले कलर का शर्ट काली जैकेट पहने हैं।



