युवा दिवस पर निकली वाहन रैली, भारत माता का हुआ पूजन, आरती

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा युवा दिवस पर निकाली वाहन रैली एवं भारत माता की उतारी आरती एवं पूजन किया ।
रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य वाहन रैली एवं भारत माता की पूजा व आरती का आयोजन किया गया। दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने रैली एवं आरती में भाग लिया।
वाहन रैली नगर के दशहरा मैदान सास्कृतिक भवन से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली गई ।
दर्जनों की संख्या में युवा कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों पर सवार भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । वाहन रैली नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई वापिस सीएम राइज स्कूल के सामने भारत माता की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां पर भारत माता की आरती एवं पूजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख संस्कार शर्मा , सह प्रमुख उत्कर्ष पाराशर , देव दुबे , नवलेश साहू, आयुष पाठक , दिव्यांश यादव, अजेंद्र ठाकुर सुमित शर्मा, अनिमेष ठाकुर , वैभव कुशवाहा, यश ठाकुर इत्यादि सहित सैकड़ो युवा मौजूद रहे।



