खराब विद्युत केबिल लाईन से ग्रामीण वासी है परेशान, दर्शनी सरपंच ने बताई समस्या

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा डिवीज़न कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण कार्ययालय में ग्राम दर्शनी पंचायत में कई माह से खराब पड़ी केबिल सर्विस लाईन के सुधार हेतु अवगत कराया गया!लेकिन आफिस में अधिकारी का न मिलना और समय रहते कार्य न कराने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मीडिया को जानकारी में बताया कि खराब केबिल सुधार हेतु विगत दिनांक 29 जून 2024 को ग्राम दर्शनी सरपंच सुमित यादव गांव के उमाशंकर सोनी, रमेश कुमार, कमलेश सोनी व अन्य गांव के लोंगो ने आवेदन पत्र देकर बताया कि गांव में पानी सप्लाई, विद्युत सर्विस को लेकर अधिक परेशानी होने के कारण आज हम सभी गाँव के लोंगो ने ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता को लिखित रूप से आवेदन देकर जल्द से जल्द केबिल सुधार कार्य करने की मांग रखी है! अगर हमारी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो हमें मजबूर हो कर अन्य कार्यवाही करने बाध्य होना पड़ेगा।



