महिला ने दुपट्टा से फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिलवानी । तहसील के ग्राम बघवाड़ा में रविवार की रात्रि में एक महिला ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार फरजाना बी पति अमीन खा उम्र 25 वर्ष निवासी बघवाडा चौकी जैथारी ने रविवार की रात्रि करीब 8 बजे अपना कमरा बंद कर दुपट्टे से लटक कर फांसी लगा ली।
परिजनो ने बताया कि फरजाना बी ने अपने पति के मोबाइल से अपनी बहन जो खमरिया में रहती है बात की और बाद में मोबाइल अपने पति को दे दिया था। करीब रात 11 बजे पति ने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो फरजाना दुपट्टे से फाँसी पर लटकी हुई मिली, जिसकी सूचना जैथारी पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सौप दिया गया।
इस संबंध में जैथारी पुलिस चौकी सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि सूचना पर मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



