शक्ति बड़ादेव की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में समाज सेवी विनोद राय हुए शामिल
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । रविवार को जनपद पंचायत जबेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सड़क हरदुआ के ग्राम बंदरकोला में गौड़ समाज के प्रकृति सल्ला गांगरा शक्ति बड़ादेव की प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे जवेरा तेंदूखेड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गौड़ समाज के लोग शामिल हुए। विशेष पूजा अर्चना की गई एवम एक अलग ही पोशाक में डीजे की धुन पर बालिकाओं एवम युवाओं के द्वारा नृत्य किया गया । आदिवासी समाज के इस कार्यक्रम में जवेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवम जिला पंचायत के भाजपा उपाध्यक्ष विनोद राय शामिल हुए। समाज सेवी विनोद राय के द्वारा गौड़ समाज के लोगो को गमछा भेट करते हुए स्वागत किया गया।एवम सलला गांगरा शक्ति बड़ादेव प्रतिमा को स्थापित कराकर शीश झुकाकर क्षेत्र में खुशहाली और सभी निरोगी रहे यह कामना की गई और विशेष भोज ब प्रसाद वितरण किया गया।



