मध्य प्रदेश

45 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधाएं

बड़वारा विधायक ने किया भूमिपूजन, गोपालपुर में सीसी सड़क बनने से आवागमन में होगी सहूलियत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की चार अलग अलग ग्राम पंचायतों में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, मंडल महामंत्री मनीष बागरी ,सरपंच मीना मोहन बागरी, सरपंच मुरवारी अजय पटेल ने 55 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया । सिमरिया ग्राम पंचायत में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क जबकि लालपुर और मुरवारी ग्राम पंचायत में 20-20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का भी भूमिपूजन किया। इसके अलावा विधायक ने ग्राम पंचायत गोपालपुर में 10 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जनपद सीओ युजुवेंद्र कोरी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, विजय राय, मोतीलाल हल्दकार,योगेंद्र सिंह, विजय बागरी, राकेश त्रिपाठी, सुलभ त्रिपाठी, सोनू गौतम, अरविंद तिवारी, अन्नू पाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button