बड़ी माई मंदिर उमरियापान में विशाल देवी जागरण आज
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रचीन बड़ी माई मंदिर उमरियापान समिति के आयोजकों द्वारा विशाल देवी जागरण का आयोजन बड़ी माई मंदिर पुलिस थाने के सामने आज रात्रि 8 बजे से जबलपुर संस्कारधानी की प्रसिद्ध गायिका संजो बघेल द्वारा शानदार संगीतमय देवी गीतो व भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी । आयोजक समिति के बसंत चौरसिया ने बताया कि सुबह माता रानी की पूजन अर्चन कर कन्या भोज के बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा । देवी जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ,कटनी विधायक संदीप जयसवाल,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,होंगे । बड़ी माई मंदिर समिति उमरियापान व समाजसेवी बसंत चौरसिया, बिजय दुबे, संदीप सोनी, अज्जू सोनी, प्रदीप चौरसिया, आशीष चौरसिया. यतेन्द गोतम. शैलेस बाजपेयी. मुकेश लखेरा. संजू ठाकुर. अशोक चौरसिया. संदीप चौरसिया. सुशील मिश्रा. शाहिल चौरसिया. दिलीप चौरसिया. प्रमोद असाटी आदि सदस्यों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर प्रसिद्ध गायिका संजो बघेल के द्वारा संगीतमय देवी गीतो की शानदार प्रस्तुति में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाए एवं कार्यक्रम को सफल बनाए ।



