मध्य प्रदेश

धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित है विश्व हिन्दू परिषद

उमरियापान में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना मनाया, वाहन रैली में बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यकर्ता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद के 61वें स्थापना दिवस मंगलवार को उमरियापान में मनाया गया । उमरियापान प्रखंड के कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियो ने चौरसिया मंगल भवन उमरियापान में एकत्र होकर परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य और अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम का पूजन और भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई । कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यकर्ताओं को कृष्ण कृपा धाम संत निकुंज भेड़ा के संत ब्रम्हानंद दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ । इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्र ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा है । उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाना, सेवा कार्य करना और हिंदू समाज को संगठित करना ही परिषद का मुख्य ध्येय है । इसके पश्चात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौरसिया मंगल भवन से वाहन रैली निकाली गई। रैली झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, आजाद चौंक, पचपेड़ी, से पुनः आजाद चौंक, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक से होते हुए बम्हनी पहुंची, रैली में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाएं । इस मौके पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button