मध्य प्रदेश
प्रेस क्लब गौरझामर के अध्यक्ष कुंदनलाल चौरसिया का 69 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

पत्रकारो ने दी बधाई व शुभकामनाएं
गौरझामर । बरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार प्रेस क्लब गौरझामर के अध्यक्ष, अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के प्रांतीय संगठन मंत्री कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही, का 69 वां जन्म धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब गौरझामर के सभी पदाधिकारियो मित्रो स्वजनो आत्मीय जनो पत्रकारो व सामाजिक लोगो ने कुंदन लाल चौरसिया को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बधाई व शुभकामनाये देने वालो के प्रति आभार व्यक्त किया चौरसिया निवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार ऋषभ कुमार साहू, कुंदनलाल चौरसिया, लीलाधर साहू, विजय भारिल, अशोक पटेल, राहुल शर्मा, अखलेश जैन, अमित साहू, मोती गौड, कमलेश चौरसिया, नरेंद्र सिंह, देवी रजक आदि उपस्थित रहे।



