मध्य प्रदेशहेल्थ
97 गर्भवती महिलाओं की जांच एक जिला अस्पताल व तीन, सिलवानी सिविल अस्पताल रेफर

सिलवानी। आदिवासी अंचल की ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवी डॉक्टर शशि ठाकुर सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग ने कुल 97 गर्भवती महिलाओं की जांच की। शिविर में कुल 98 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन हुआ। इनमें से चार की हालत गंभीर मिलने पर एक महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जबकि तीन गर्भवती महिलाओं को सिलवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है शिविर में एएनएम शकुंतला सत्या, कमला सत्या, ज्योति कुशवाहा, सुखवंती उइके, सरिता लकड़ा सहित सुपरवाइजर गोविंद सिंह राजपूत व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।



