मध्य प्रदेश

जागो जिम्मेदार ! हाथ में चप्पल, कंधो पर बस्ता रख कीचड़ से निकल रहे नौनिहाल

नगर के वार्ड क्रमांक एक शास्त्री नगर के बगियापुरा का मामला
जनप्रतिनिधि, अधिकारियों की अनदेखी से बने ऐसे हालात

सिलवानी । नगर परिषद का एक वार्ड ऐसा भी है जहां के स्कूली बच्चे कीचड़ में से होकर स्कूल जाने की जिद कर रहे हैं। जिस रास्ते से इन्हें स्कूल जाना है उसे देखते ही शायद कोई इस रास्ते पर चलने का सोचे। इसे इन बच्चों की स्कूल जाने की दिलचस्पी कहें, मजबूरी कहें या फिर नगर परिषद की निष्क्रियता, लेकिन इन बच्चों को इन सभी चीजों से कोई सरोकार नहीं है। फिर भी ये बच्चे इस कीचड़ में हाथ में चप्पल, कंधे पर बैग और पूरी ड्रेस कीचड़ से सनी होने के बावजूद भी स्कूल जा रहे हैं। बच्चों की स्कूल जाने की जिद को देख परिजन भी मजबूर हैं और वे अपने बच्चों को गोद में बिठाकर स्कूल तक छोड़ने जाते हैं और फिर इसी तरह वापस आते हैं।
यह पूरा मामला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक शास्त्री नगर के शासकीय प्राथमिक शाला बगियापुरा का है। जमुनियापुरा से बगियापुरा की ओर जाने वाला रास्ता बरसात की पहली ही झडी में कीचड़ से सराबोर हो गया, बच्चों के साथ ही किसानों और अन्य लोगों को आने जाने के लिए काफी परेशान होते है।
नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद के जिम्मेदार मनमानी पूर्ण तरीके से कार्य कर रहे है, नगर में कई स्थानों पर पुरानी अच्छी सड़को के ऊपर सड़क बनाई जा रही है वहीं हमारे वार्ड में अभी सड़क ही नहीं बनाई गई, वार्ड के बच्चे यदि सिलवानी के स्कूल में पढ़ने जाए तो रिपटा पड़ता है उसको पार करने में भी खतरा रहता है और बगियापुरा स्कूल जाए तो कीचड़ का सामना करना पड़ता है।
एक हैंडपंप वह भी बंद
स्कूल प्रांगण लगा हुआ हैंडपंप काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे बच्चे पीने के पानी के लिए भी परेषान हो रहे है। साथ ही कीचड़ के रास्ते से आने के बाद हाथ पैर भी नहीं धो पाते।
क्या कहते है, वार्डवासी और जिम्मेदार अधिकारी
वार्ड की काशीबाई रसोइया का कहना है कि हम खाना बनाने जाते है इस सड़क पर इतनी कीचड़ है कि हमें चप्पल हाथ में लेकर जाना पड़ता है। बच्चे में हाथ चप्पल लेकर स्कूल जाते है और कीचड़ में कपड़े गंदे हो जाते है।
गुड्डी बाई का कहना है कि हमारे बच्चे स्कूल जाते है वह चल नहीं पाते पूरी ड्रेस कीचड़ से भिड़ जाती है, प्रशासन को जल्द से जल्द इस रोड़ का निर्माण कराना चाहिए।
छोटू ठाकुर का कहना है कि यहां पर हो रही खूब कीचड़, बच्चे स्कूल जाने में हो रही है परेषानी, पार्षद सहित कोई हमारी समस्या सुनने तैयार नहीं है।
एसडीएम प्रकाष नायक का कहना है कि नगर परिषद के सीएमओ को निर्देषित करता हूं कि वह मौके पर जाए और देखे जो भी संभव कार्य हो सके वह तत्काल कराए, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।

Related Articles

Back to top button