मध्य प्रदेश

सिलौंडी गल्ला बाजार से बाला जी मार्ग तक नही बनाई पानी निकासी

श्रीराम मंदिर के दरवाजे के पास भरा गंदा पानी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी से बिजापुरी मार्ग बनाने वाले ठेकेदार ने सिलौंडी गल्ला बाजार से बालाजी मार्ग तक नाली का निर्माण नही किया है जिसके कारण पानी निकासी में दिक्कत हो रही है।
मानसून की पहली बारिश में ही सड़को में पानी बहने लगा गंदा पानी और श्रीराम मंदिर के दरवाजे में गंदा पानी भर गया। जिसके कारण श्रीराम मंदिर में भक्त दर्शन किए लौट गए है । ग्रामीणों ने बताया ठेकेदार ने सिलौंडी में लगभग 100 मीटर नाली नही बनाई है जिसके कारण पानी निकासी में बहुत बहुत परेशानी हो रही है गंदा पानी सड़को में बह रहा है। ठेकेदार ने ग्राम नेगाई में भी लगभग 200 मीटर सीसी रोड़ और नाली नही बनाई है ।प्रशासन से अनेक बार शिकायत होने के बाद भी ठेकेदार पर कोई करवाई नही हो रही है।
नाली निर्माण नही होने के कारण श्रीराम मंदिर के दरवाजे में गंदे पानी भर रहा है।
सुबह भक्त जब दर्शन को पहुंच तो उनको बहुत ज्यादा दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से गल्ला बाजार से मुख्य बाजार तक नाली निर्माण करने की माग की।

Related Articles

Back to top button