मध्य प्रदेश

बारिश के मौसम में भी अमृत सरोवर तालाब नहीं रूक रहा पानी, ग्रामीणों बोलें बिना नीव तालाब निर्माण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम मगरई में पूर्व मे अमृत सरोवर तालाब निर्माण किया गया था बारिश के मौसम में तालाब खाली हैं। ग्रामीणों ने बताया अमृत सरोवर तालाब निर्माण किया गया तालाब की बिना नीव के तालाब बना दिया इसी बजह तालाब में पानी नहीं रुक रहा लगातार तालाब की मेड पानी रिसाव होकर खाली हो जाता है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने थे आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर 15 अप्रैल 2022 योजना शुभारंभ किया गया था । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भाट खमरिया के ग्राम मंगरई में 15 लाख 84000 की राशि से वर्ष 2023 में अमृतसर सरोवर बनाया गया था जिसका उद्देश्य सिंचाई मछली पालन सिंघाड़ा की खेती बतख पालन पर्यटन के क्षेत्र के लिए किया गया था जिससे जिससे मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन यापन हो सके बड़ी संख्या अमृत सरोवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया अमृत सरोवर तालाब बारिश के मौसम में तालाब सूखा पड़ा है सारी योजनाओं को पलीता लगा दिया।
इस संबंध में जनपद पंचायत जबेरा उपाध्यक्ष जनप्रतिनिधि सुजान सिंह ने बताया कि सरपंच सचिव अमृत सरोवर तालाब बिना नीव खोदे ही तालाब बना दिया जिससे तालाब की मेड पानी का रिसाव हो जाता तालाब खाली पड़ा है । पूर्व सरपंच एवं सचिव के समय काम हुआ था शासन प्रशासन इस पर जांच करें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button