12 घंटे के जाम में फंसा ट्रक, पशु मांस से भरा ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार

बदबू मारता ट्रक की खबर जैसे गौरक्षा समिति सदस्यों को मिली पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया,पुलिस संदिग्ध ट्रक की जांच में जुटी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के सिग्रामपुर दानी ताल के जंगलों में गड्ढों में फंसे दो ट्रकों की वजह से करीब 12 घंटे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इसी दौरान जगलों में एक संदिग्ध ट्रक खड़ा हुआ था जिससे बदबू आ रही थी और जब सिग्रामपुर दुर्गावती गोरक्षा समिति के आकाश पटेल, ओम राय, ऋषभ पटेल, दिनेश सपरा, अरविंद यादव, यश राय, साहिल यादव, अनुराग दुबे, अजय यादव, शैलेश ठाकुर आदि सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक में पशुओं का मांस भरा हुआ था और गौवंश के मांस होने का संदेह गहराते ही इसकी सूचना बजरंग दल के रघुराज यादव, शिवम यादव, अरविंद यादव जबेरा के कार्यकर्ताओं को दी गई। गौरक्षा समिति और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिसकी सूचना सिग्रामपुर पुलिस को दी गई जाम खोलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मांस से भरा ट्रक सिग्रामपुर चौकी में लाकर खड़ा कर लिया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक में रखे दस्तावेज दस्तावेज पुलिस को दिए जिसमें ट्रक सिरोंज से जबलपुर मदर टेकरी जाने के कागजात मिले हैं। सिग्रामपुर पुलिस पकड़े गए पशुओं के मांस भरे ट्रक के मामले की जांच कर रही है कि ट्रक में जो मांस भरा है वह गौवंश का मांस है या फिर नहीं जिसके सैंपल जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को पत्र लिखकर चौकी बुलवाया गया है। मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने की सूचना पर एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, एसडीओपी डीएस राजपूत मौके पर पहुंचे है और सिग्रामपुर चौकी प्रभारी को इस पूरे मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने बताया कि दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर लगे जाम में एक ट्रक लावारिस संदिग्ध खड़ा हुआ मिला है गौरक्षा समिति सदस्यों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देखा तो उसमें पशु मांस भरा हुआ था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस के द्वारा संदिग्ध ट्रक को चौकी परिसर में लाकर खड़ा किया है और ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 4834 सिरोंज से जबलपुर मदर टेकरी जाने की दस्तावेज मिले हैं गोरक्षा समिति सदस्यों एवं बजरंग दल ने ट्रक में भरे मांस को गौ वंश का मांस होने का संदेह व्यक्त किया गया है। जिसकी जांच के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाया जा रहा है और जांच करवाई जा रही गौ वंश का मांस है या फिर नहीं ट्रक में दो दस्तावेज मिले हैं बिल्टी और ई बिल जिसकी जांच की जा रही है यदि बेध है तो निर्विवाद छोड़ा जाएगा और जांच में संदिग्ध पाया तो विधिवत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



