मध्य प्रदेश
जिला साहू समाज अध्यक्ष केसाराम साहू का स्वागत

सिलवानी। जिला साहू समाज अध्यक्ष केसराम साहू का तहसील साहू समाज अध्यक्ष जगदीश साहू बेगांव के निवास पर समाजजनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा युवाओं की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, एकता और संगठित प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर ओम प्रकाश साहू उदयपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू हरी सेवक साहू भगवान दास साहू सीताराम साहू मेडिकल लक्ष्मी साहू नवल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



