मध्य प्रदेशहेल्थ

उपस्वास्थ्य केंद्रो एवं प्रायवेट क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया

ब्यूरो चीफ: संजय द्विवेदी
गैरतगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरतगंज के ब्लाक मेडिकल ऑफीसर अरनिष्ट लाल सहित टीम द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र रमपुरा कला, लवाझिर में हाई रिस्क महिलाओं की जाच एवं उपचार किया गया एवं देवनगर (देहगाव) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं देवनगर चादसी क्लिनिक एक प्रायवेट लैब का औचिक निरीक्षण किया गया वहा स्टाफ दवाईया की जानकारी ली गई तथा व्यवस्था को ओर दुरूस्थ करने के निर्देश दिये गये। बी.एम.ओ. अरनिष्ट लाल एवं प्रशासन की टीम ने जाच में चादसी क्लिनिक देवनगर में अनियमिता पाये जाने पर उसे सील कर आगे की कार्यवाही हेतु बरिष्ठ अधिकारीयों सूचित कर दिया गया।
बीएमओ अरन्ष्टि लाल द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र रमपुरा कला, लवाझिर में समस्त गर्भवती महिलाओं के समय पर जाच एवं उपचार हेतु कड़े निर्देश दिये गये जिससे क्षेत्र में एक भी मातृ मृत्यु भबिष्य न हो। उपस्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित बी.एच.एन.डी. सत्र की समीक्षा की गई तथा संघ एनजीओ द्वारा मनोरोग से संबधित कैंप का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button