खेल

खिलाड़ियों ने जीते 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 कांस्य पदक, विजेता खिलाड़ियों को अधिकारियों ने फूलों के गुलदस्ते भेंटकर दी बधाइयाँ

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । हाल ही में सम्पन्न हुए 3rd खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( उत्तर प्रदेश) में प्रदेश के विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण , 7 रजत एंव 5 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते | मध्यप्रदेश को प्राप्त इस उपलब्धि में रायसेन ज़िले के खिलाड़ियों ने भी 2 पदक जीतकर अपना योगदान दिया है ।
महिला हाँकी में मंडीदीप की कु. रेनू यादव ने रजत पदक जीता , वहीं साँची की कु. जमुना लवारिया ने वाटर स्पोर्ट्स- रोइंग W4X में रजत पदक जीतकर ज़िले व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है ।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी एएसपी अमृत मीणा फुटबॉल के मास्टर ट्रेनर वीएस बुंदेला ताइक्वांडो के मास्टर कोच दिनेश दिवाकर ने खुशियां जाहिर कर बधाई दी है।वहीं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button