मध्य प्रदेश

गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने घायल गौवंश का उपचार कर भेजा गौशाला

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
कटनी । कटनी जिले के पिपरौध सड़क मार्ग के किनारे घायल हालत में बैठी थी गाय मुख व पैरों से बह रहा था अधिक मात्रा में खून । कजलियो के दिन सुबह ट्रेफिक थाना प्रभारी राहुल पाण्डेय द्वारा सूचना दी गई।कि कटनी से लगभग 15 किलोमीटर दूर पिपरोध के पास एक गौ माता सड़क मार्ग में किनारे बहुत ही जख़्मी हालत मे पड़ी हुई है। जिसका जबड़ा बुरी तरह टूट चुका है वही पिछले दोनों पैर बुरी तरह घायल है । इस घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षा कमांडो फोर्स के मुख्य साथीगण सदस्य मोहित शुक्ला, पशु प्रेमी अमित यादव, गुलाब श्रीवास उर्फ मामा और अन्य गौ सेवकों के सहयोग से किया गया उपचार। रास्ते मे पुलिस लाइन के पास एक जख़्मी बछिया का भी किया गया उपचार जिसके बाद नगर निगम के वाहन की मदद से दोनों गौवंश को गौशाला भेजा गया। समाज विकास संगठन  महिला युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास ने गायों का उपचार किया।

Related Articles

Back to top button