बम्होरी में गैस की टंकियों से भरा ट्रक नदी में पलटा
सिलवानी । देर रात गैस टंकियों से भरा हुआ ट्रक बम्होरी देवनगर मार्ग से गुजरी इक्यावन नदी में पलट गया, गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई, ट्रक चालक और क्लींजर ने ट्रक से कूदकर बमुश्किल अपनी अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार MP38 G 0785 ट्रक देर रात बम्होरी से ग्राम छीतापार पहुंचा लेकिन नदी की पुलिया पर करीव 2 से तीन फिट पानी था ट्रक चालक को अंदाजा भी नहीं था नदी पर बनी पुलिया पर कितना पानी है फिर भी लापरवाही बरते हुए चालक ने उफनती नदी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक उफनती नदी में उतार दिया, ट्रक पुलिया पार हो भी नहीं पाया था कि ट्रक पुलिया से नीचे उतर गया और पलटी खा गया। ड्राइवर ने कूद कर बमुश्किल अपनी जान बचाई और कोई जन हानि नहीं हुई, ट्रक भोपाल की ओर जा रहा जिसमें गैस की टंकी भरी हुई थी बम्होरी से देवनगर मार्ग पर ग्राम छीतापार से गुजरी इक्यावन नदी की पुलिया का पूरा मामला बताया जा रहा है।
बम्होरी थाना क्षेत्र की घटना।




Nice blog here Also your site loads up very fast What host are you using Can I get your affiliate link to your host I wish my site loaded up as quickly as yours lol
Nice blog here Also your site loads up very fast What host are you using Can I get your affiliate link to your host I wish my site loaded up as quickly as yours lol