जनप्रतिनिधि के घरों में एवं सिहोरा नगर में बजेंगे घंटा, शंख, थाली अब तक जिला सिहोरा पर मौन क्यों? हैं घोषणाधारी,

20 मई 2025 से 6 जून 2025 तक होगी पुनः मांग
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर वासी जिले के हैं वासी पर कई वर्षों से है अधिक उदासी। हम बात कर रहे विधानसभा क्षेत्र 102 के सिहोरा की जिसे 25 वर्षों तक आदिवासी विधानसभा घोषित किया हैं था। आज सभी इससे अछूते नहीं हैं। जब जब चुनाव की तारीख आती है तो आश नजर आती हैं। ये सत्य तो है पर बड़ा प्रश्नीय भी है? कि सिहोरा वासियों की मांग अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। बीते वर्ष चुनाव में खुले मंच से चुनाव के पहले जिले की मांग घोषणा ही रह गई हैं। विगत एक वर्ष से अधिक समय हो गए चुनाव जीते हुऐ। पर जिले की मांग पड़ी हुई अधूरी।
जिला सिहोरा की घोषणा – जनप्रतिनिधि की वाणी – उमा भारती, स्मृति ईरानी, प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान विधायक संतोष बरकड़े जैसे राजनेताओं ने सिहोरा को जिला बनाने का जो वचन दिया था । लेकिन सब जानने के बाद भी हमारे स्थानीय राजनीतिक के इस दौरान में कभी सिहोरा जिला के उस वादे को पूरा करने की बात तक नहीं करते।
ऐसे हमारे लाडले राजनेताओं के घर के बाहर 20 मई से 5 जून 2025 तक शंख – घंटा -थाली बजाकर हम सिहोरा वासी उनकी आत्मा को जगाने का अभियान चलाएंगे। हम पुनः स्मरण करेंगे उनसे कि वे कम से कम उतना तो बोले जो उनके सामने बोला गया है। वे खुलकर अपनी सरकार से यह तो कहें कि हमने चुनाव के पूर्व जनता से सिहोरा जिला का वादा किया है।
सिहोरा विधायक कार्यालय से लेकर जनप्रतिनिधि के घरों में शंख घंटे की होंगी गूंज –
कब कहां बजाएंगे घंटा –
दिनांक 20 मई 25 – संतोष बरकड़े, विधायक कार्यालय सिहोरा, समय दोपहर एक बजे से
दिनांक 24 मई 25 – सतीश पटेल निवास, पालीवाल कॉलोनी खितौला, समय शाम 5 बजे से
दिनांक 26 मई 25 – राजेश दाहिया निवास,गढ़िया मुहल्ला सिहोरा,समय शाम 5 बजे से
दिनांक 27 मई 25 – राजा मोर निवास, बस स्टेंड सिहोरा, समय शाम 5 बजे से
दिनांक 28 मई 25 – माधव मिश्रा निवास, फाटक के पास खितौला, सिहोरा,समय शाम 5 बजे से
दिनांक 29 मई 25 – दिलीप दुबे एवं संध्या दुबे निवास, सिहोरा, सुबह 10 बजे से
दिनांक 30 मई 25 – अंकित तिवारी निवास, सालेम स्कूल के पास, खितौला, सिहोरा,समय शाम 5 बजे से
दिनांक 1 जून 25 – प्रणय पांडे, विधायक बहोरीबंद निवास, पहरेवा सिहोरा,समय सुबह 10 बजे से
दिनांक 2 जून 25 – रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री निवास, सिहोरा, समय शाम 5 बजे से
दिनांक 3 जून 25 – अनुपम सराफ निवास,रिलायंस पेट्रोल पंप, सिहोरा,समय शाम 5 बजे से
दिनांक 6 जून 25 – विशाल धरना एवं आमसभा
स्थान : पुराना बस स्टैंड,सिहोरा
समय : दोपहर 12 बजे से
प्रत्येक सिहोरा वासी यह सत्यता जान ले कि पुनर्गठन आयोग मध्यप्रदेश के समस्त क्षेत्रों के पुनर्गठन की रिपोर्ट तैयार कर रहा है,सिहोरा जिला बन पाने का अनुकूल समय है।कृपया भारी संख्या में आगे आए।अगर इस बार चूके तो सिहोरा कभी जिला न बन सकेगा।



