क्राइम

पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर, ख़ुद को आग के हवाले किया

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम भोडिया में सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पति दर्शन सिंह चौधरी ने देर रात अपनी पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या की और ख़ुद को आग के हवाले किया दोनों की हुई मौत। बरेली एसडीओपी सुरेश दामले, टीआई कपिल गुप्ता मोके पर मौजूद एफएसएल की टीम ने की जांच दोनों शवों को बरेली सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या और आत्महत्या की बजह नही हुई साफ आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला भी कर सकते है घटनास्थल का निरीक्षण।
भोडिया ग्राम में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जहां 45 वर्षीय दर्शन सिंह चौधरी ने अपनी पत्नी लीलावती के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी और खुद ने डीजल डालकर आग लगा ली दोनों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । क्या बजह रही कि दर्शनसिंह ने इतना बड़ा कदम उठाया, 3 एकड़ जमीन के मालिक दर्शन सिंह के ऊपर किसी प्रकार का कोई कर्ज नही था और नाही किसी से कोई दुश्मनी थी दोनों अकेले रहते थे दोनों के बच्चे भी नही थे फिर क्यों ऐसा कदम उठाया यह गाव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक के पिता और भाई प्रयागराज कुम्भ गए हुए है । आसपास रहने वालो को कोई आवाज भी नही आई ऐसे में यह सनसनी खेज मामले में पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button