मध्य प्रदेश

ताज वाले बाबा का 164 जन्म दिवस केक काट कर मनाया जश्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में ताज वाले बाबा का सिहोरा कचेहरी में 164 जन्मदिवस मनाया जा रहा हैं । ताज वाले बाबा यानी सैयद मोहम्मद बाबा ताजुद्दीन का जन्मदिन 27 जनवरी को होता चला आ रहा हैं। उनका जन्म वर्ष 1861 में महाराष्ट्र के नागपुर के पास कामठी में हुआ था।
ताजुद्दीन बाबा के बारे में कुछ और खास बातें मुख्य बाते
ताजुद्दीन बाबा एक भारतीय सूफ़ी गुरु थे।
उन्हें शेंशा हफ़्त अक़लीम (सात लोकों का सम्राट) कहा जाता है।
ताजुद्दीन बाबा मेहर बाबा के पांच परफ़ेक्ट मास्टर्स में से एक थे।
ताजुद्दीन बाबा के आध्यात्मिक गुरु हज़रत अब्दुल्ला शाह नौशाही थे।
ताजुद्दीन बाबा के आध्यात्मिक गुरु हज़रत दाऊद मक्की चिश्ती भी थे.
ताजुद्दीन बाबा का उर्स हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है।
बाबा के अकीदतमंद दूर-दराज से आकर प्रसाद चढ़ाते हैं और मन्नत मांगते हैं । सोमवार को इनके जन्म दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों सहित नागपुर महाराष्ट्र कामठी बड़े ताज मार्ग में केक काटे जाने की परमपरा निरंतर चली आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button