खेत पर गए किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला, रैफर
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । खेत पर गए किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि लगभग 10 मिनट तक किसान और जंगली सूअर के बीच युद्ध चला। आखिर किसान ने हार नहीं मानी और जंगली सूअर को भागना ही पड़ा मामला रायसेन जिले के थाना देवरी अंतर्गत ग्राम साईंखेड़ा का है। किसान जीवनलाल अहिरवार अपने खेत में चारा लेने गया था तभी रुनझट से निकलकर एक जंगली सूअर आया और हमला कर दिया हमला इतना भयानक था कि किसान लहू लोहान हो गया उसके शरीर पर कई दांतों के घाव आए हैं। गांव में रहने वाले किसान अपने खेतों में रात दिन से कार्य करते हैं शुद्ध हवा लेते हैं वह शुद्ध खाना खाते हैं उनका शरीर भी किसी पहलवान से काम नहीं होता यही कराण था कि किसान जीवनलाल ने सूअर के मुंह को हाथों से पकड़े रहा और लात और घुसो से उस पर बार करता रहा अंत में सूअर को भागना ही पड़ा। किसान जीवनलाल को प्राथमिक उपचार के लिए देवरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसको नरसिंहपुर रैफर कर दिया है किसान की हालत में सुधार बताया जा रहा है।



