खेल
गोपालपुर ने 29 रन से मैच जीतकर ट्राफी में किया कब्जा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुर में चल रही क्रिकेट ट्राफी मे रविवार को फाइनल मुकाबला आतरसुमा और गोपालपुर के बीच खेला गया। जिसमें गोपालपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 138 रन बनाए । जवाबी पारी खेलते हुए अतरसुमा की पूरी टीम 109 रन ही बना सकी। गोपालपुर ने 29 रन से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सरपंच अर्चना प्रवीण तिवारी, लालपुर सरपंच मीना मोहन बागरी, अरविंद तिवारी ने विजेता टीम को 21000 रुपया नकद और शील्ड , उपविजेता को 11000 रुपया और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साह कर रहे है। इस दौरान रोहित पटेल, बाबा पटेल सहित हजारों दर्शक की मौजूदगी रही हैं।



