मध्य प्रदेश
पति की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा
सिलवानी। वट सावित्री पर्व के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। उन्होंने व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान नगर में जगह-जगह महिलाएं वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करतीं नजर आईं। गुरुवार को वट सावित्री का पर्व नगर में कई जगह मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर पूजा अर्चना की। सुबह से ही कांठिया मंदिर में वट वृक्षों के आसपास महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर तक महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा-अर्चना जारी रही। इस बार कोरोना संक्रमण हो देखते हुए महिलाओं के द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करती दिखाई दी, तो कुछ जगहों पर महिलाएं लापरवाह भी नजर आई।