निस्तार रोक-टोक को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के करीब 5 लोग अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोंड गांव में निस्तार रोक-टोक को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में साहू समाज के एक पक्ष के करीब पांच लोगों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जारी है, पांच लोगों में हरि साहू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रेफर करने की बात कही है, वहीं घायलों में चार लोगों का इलाज डॉक्टर टीम द्वारा किया जा रहा है। गंभीर हालत में घायल हरि पिता नत्थू साहू उम्र करीब 55 वर्ष चंद्ररानी पति हरि 50 वर्ष, नीता पति मूलचंद उम्र 35 वर्ष, मूलचंद पिता हरि उम्र 40 वर्ष और वीरेंद्र पिता हरि उम्र 23 वर्ष सभी निवासी रोड़ के बताए गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक ने जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल चौकी प्रधान आरक्षक शुभनारायण के साथ घायलों से जानकारी ले रहे हैं।



