अवैध शराब को लेकर गुरारिया की महिलाएं पहुंची थाना
थाना प्रभारी कपिल गुप्ता को आवेदन सौंप कर की शराब बंद एवं कार्रवाई की मांग
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बरेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरारिया की महिलाओं के द्वारा थाना प्रभारी कपिल गुप्ता को आवेदन देते हुए अवैध शराब बंद एवं कार्रवाई की मांग की महिलाओं ने मथुरा प्रसाद एवं सुरेश धाकड़ नाम के दो व्यक्तियों पर अवैध शराब बिक्री एवं गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी कपिल गुप्ता से कठोर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं द्वारा बताया गया कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे गांव की महिलाएं बहन बेटियों सुरक्षित नहीं है गांव का शांतिप्रिय माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन लड़ाई झगड़ा और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। आने जाने के दौरान महिलाओं से बदतमीजी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में कभी भी कोई बड़ी घटना दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि इन अवैध रूप से शराब विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। बता दे बरेली ग्रामीण क्षेत्र और नर्मदा किनारे बसे गांवों में अवैध शराब की अवैध रूप से बिक्री की जोरों से हो रही है लेकिन आबकारी विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा। पूर्व में ग्राम अलीगंज में ग्रामीणों के द्वारा अवैध रूप से शराब सप्लाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी।



