मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कराया योग

सिलवानी। विश्व योग दिवस पर सोमवार को पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी प्रांगण में योग प्रशिक्षक रामगोपाल साहू शिक्षक उपस्थित लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया।
योग शिक्षक राम गोपाल साहू एवं विजय शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि पहला सुख है निरोगी काया। योग हमारे शरीर को निरोगी रखता है। इससे शारिरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज सारी दुनिया के नागरिक योगाभ्यास कर रहे हैं। योग हमारी हजारों वर्ष पुरानी विधा है। यह भी देखा गया है कि योग करने वाले कोविड 19 संक्रमित लोग जल्दी स्वस्थ हुए हैं। योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है। यदि योगाभ्यास करते हैं तो हम 24 घंटों में से 18 घंटे तक भी बिना रुके काम कर सकते हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तो योग करें ही, साथ ही प्रतिदिन भी योग करें। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, कार्यक्रम के प्रभारी राजीव समैया, भाजपा नेता गिरजेश चैरसिया, मंडल महामंत्री संजीव बनारसी, मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, आनंद समैया, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आजाद राय, शिक्षक निर्भय सिंह रघुवंशी, जयबाबू जैन, युवा नेता प्रदीप कुशवाह, आकाश चैरसिया, कमलेश जाटव खेल शिक्षक, आरिफ खान, रुपेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button