मध्य प्रदेशहेल्थ

आरबीएसके के तहत हुआ कटे तालु का सफल ऑपरेशन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासन की महत्वपूर्ण आरबीएसके योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। जन्मजात विकृतियों का सफल ऑपरेशन कराकर मध्यम और गरीब परिवार के लोगों के लिए बड़ा सहारा बन रही है।
विकास दिवस आरबीएस के के डॉक्टर डॉ बबलू साहू द्वारा माध्यमिक शाला चंदोरिया में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था जहां पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण में अमित कुशवाहा पुत्र राजधर कुशवाहा कक्षा सातवीं का छात्र जो जन्मजात कटे तालु का पाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सीबीएमओ नितिन तोमर को अवगत कराने के उपरांत उनके परामर्श से बालक को जिला अस्पताल रायसेन भेजा गया वहां से आवश्यक जांच और कार्रवाई उपरांत भोपाल आपरेशन के लिए भेजा गया जहां योजना के तहत उसकी सफल सर्जरी हुई बच्चा पूर्ण तरीके से स्वस्थ है।
कटे तालु के ऑपरेशन का सारा खर्चा शासन की योजना के तहत उठाया गया योजना के लाभ से परिजन खुश हैं और जहां वे शासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं वहीं स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉक्टर बबलू साहू के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की है।
आपको बता दें कि आरबीएसके योजना के तहत बेगमगंज तहसील में विभिन्न बच्चों के दिल में छेद, हार्ट सर्जरी, कटे होंठ, कठे तालु, श्रवण या दृष्टि दोष, दंत क्षय, आमवाती हृदय रोग, प्रतिक्रियाशील वायुमार्ग रोग आदि के सफल ऑपरेशन कराकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। केंद्र सरकार द्वारा 2013 से संचालित यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button