मध्य प्रदेश

राजा तेजी सिंह की मूर्ति स्थापना को लेकर युवाओं ने दिया मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री के नाम ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेजगढ़ में वीर योद्धा राजा तेजी सिंह लोधी की मूर्ति स्थापित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के नाम लोधी समाज के जिलाध्यक्ष भावसिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि राजा तेजी सिंह लोधी ने अपने पराक्रम और शौर्य से बुंदेलखंड की धरती की रक्षा की थी। उनके बलिदान और योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए तेजगढ़ में भव्य मूर्ति की स्थापना अति आवश्यक है। राजा तेजी सिंह ने 12 वर्ष की अल्पायु में जँहागीर की सेना को हराया था।
युवाओं का कहना है कि तेजगढ़ की पहचन राजा तेजी सिंह से है। उनकी मूर्ति स्थापित होने से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और शौर्यगाथा से प्रेरणा मिलेगी। साथ ही यह क्षेत्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक बनेगा।
इस संबंध में राज्यमंत्री के पिता एवं लोधी समाज के जिला अध्यक्ष भावसिंह लोधी का कहना है कि युवाओं ने राजा तेजी सिंह की मूर्ति का ज्ञापन दिया है। जिस पर हमने कहा है कि आने वाली एक साल के अंदर तेजगढ़ में जगह देखकर मूर्ति स्थापित करवाई जाएगी।
ज्ञापन का नेतृत्व कर रहे नीलेश सिंह, कवि चन्द्रभान सिंह, दुर्गेश सिंह, अरविंद सिंह, अर्जुन सिंह, मुकेश सिंह, पूरन सिंह, राजकुमार सिंह, भारत सिंह, रोहित सिंह सहित कई युवा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button