मध्य प्रदेश
शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, मुख्य अतिथि होंगे पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह

सिलवानी। सांदीपनि विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है।
इस अवसर के मुख्य अतिथि रामपाल सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री होंगे।
कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आरंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। आयोजकों ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा प्रेमियों से इस आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।



