क्राइम
संजय शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला, मरण अवस्था में छोड़कर भागे

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । अज्ञात हमलावरों ने संजय शर्मा पर किया जानलेवा हमला मरण अवस्था में छोड़कर भागे ।
रायसेन जिले की देवरी नगर के रहने वाले सरल स्वभाव के धनी संजय शर्मा पर उदयपुरा से लौटते समय ग्राम घाना के पास अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर मरण अवस्था में छोड़कर रफू चक्कर हो गए । घायल अवस्था में पड़े संजय शर्मा को राहगीरों ने उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । संजय शर्मा की हालत स्थिर बताई जा रही है उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उदयपुरा थाना क्षेत्र का मामला पुलिस जांच कर रही है।



