मध्य प्रदेशराजनीति

आम आदमी पार्टी जन समस्याओं को लेकर सौंपेगी ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

आम आदमी पार्टी तेजी के साथ सिलवानी विधानसभा में अपनी जड़ें फैलाने लगी है लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
अधिकार के लिए लड़ना होगा, संगठित होकर चलना होगा के स्लोगन के साथ आम आदमी पार्टी 21 नवंबर सोमवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रही है। ज्ञापन की प्रमुख मांगे होंगे की प्रत्येक किसान के लिए सिंचाई का स्थाई विद्युत कनेक्शन दिया जाए, किसानों को खाद का सोसायटियों पर क्रेडिट एवं नगद विक्रय सुनिश्चित किया जाए, प्रत्येक किसान को जमीन के मापदण्ड से खाद की मात्रा के कार्ड बनाकर दिये जाए, किसानों को निजी विद्युत ट्रांसफार्मर पर अनुदान राशि दी जाने, सिंचाई हेतु दिन में कम से कम आठ घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाने, नगर में अस्थाई रूप से 20-25 वर्षो से छोटे छोटे दुकानदार धंधा करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। नगर पालिका के रिकार्ड अनुसार उन्हें स्थाई दुकाने बनाकर नीलाम करके लागत राशि जमा करवाकर एवं न्यूनतम किराया लेकर उन्ही को दुकाने दिए जाने,सिलवानी, बेगमगंज से वन उपज (लकड़ी) का निर्यात करके बाहर भेजा जाता है क्यों न क्षेत्र में ही फर्नीचर उद्योग लगाकर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिया जाने जैसी मांगे शामिल की गई हैं आम आदमी पार्टी के गावं एवं गरीब की आवाज बसंत शर्मा, ब्रजेश विश्वकर्मा केशव लोधी, भगवत सिंह आठ्या आदि ने लोगों से आह्वान किया है कि वे 21 नवंबर को दशहरा मैदान, दोपहर एक बजे उपस्थित हों ताकि उक्त समस्याओं का निराकरण कराने के लिए ज्ञापन दिया जा सके।

Related Articles

Back to top button