इंडिया टॉप टेन से सम्मानित हुए मैहर के प. मोहनलाल
मैहर । वर्ल्ड बुक रिकार्ड में स्थान पाने वाली संस्था मां शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम का 31वा अंतराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन 16 दिसंबर की देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन के विशाल सभागार में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में देश विदेश से चयनित 350 ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तु, आयुर्वेद आदि के विद्वानों ने शिरकत की जिसमे मां शारदा की पवित्र धार्मिक नगरी मैहर के जन सूचना केंद्र के संचालक प्रख्यात वास्तु एवं ज्योतिर्विद प. मोहनलाल द्विवेदी को इंडिया टॉप टेन अवार्ड 2023 से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
फिर बढ़ाया विंध्य सहित पूरे मध्यप्रदेश का मान
गौरतलब है की प. द्विवेदी को हस्तरेखा, ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में महारत हासिल है किसी भी मनुष्य के हाथ से उसका जन्म दिनांक, माह, सन और समय निकलना इनके लिए सहज कार्य है इस हेतु इन्हे पूर्व में भी अनेकों सम्मान, उपाधिया, स्वर्ण पदक वाराणसी, हरिद्वार, दिल्ली, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, भुवनेश्वर, उदयपुर, जालंधर, धर्मशाला, दतिया आदि से तथा सामाजिक क्षेत्र में विंध्य में मिल चुकी है।



