धार्मिक

कलम के बिना देश व समाज की उन्नति संभव नहीं : आलोक श्रीवास्तव

श्री चितगुप्त पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
सिलवानी । नगर के दशहरा मैदान स्थित श्री टेकरी मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान पूजन प्रमुख अनिल श्रीवास्तव एवं पूजन यजमान रामशरण श्रीवास्तव द्वारा वैदिक मंत्रों सहित विधियुक्त पूजन अर्चन कर समाज बंधुओं द्वारा महा आरती की गई।
इस अवसर पर कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कलम का महत्वपूर्ण स्थान होता है। कलम के बिना देश व समाज की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने समाज की प्रगति को लेकर भी अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिता सक्सेना बम्होरी द्वारा महिला कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर मंचासीन अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर देवरी निवासी वरिष्ठ समाज बंधु परसोत्तम श्रीवास्तव द्वारा मंदिर निर्माण में 21 हजार रुपए देने पर उनके पुत्र नीलेश श्रीवास्तव का शॉल- श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारी प्रदेश सदस्य रामगोपाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव सांईखेड़ा, श्यामकिशोर श्रीवास्तव चुन्हेटिया, उमेश सक्सेना बम्होरी, मुंशीलाल श्रीवास्तव सियरमऊ, राकेश श्रीवास्तव, बाबूलाल, कमलेश प्रसाद, केशवकिशोर, शिवशरण जी, बृजेश श्रीवास्तव, माधोशरण, महेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव (सांईखेड़ा), श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सौरभ, गजेन्द्र, आयुष, कार्तिक, भविष्य, विनायक, ध्रुव, तनिष्क श्रीवास्तव सहित अधिक संख्या में मातृशक्ति उपस्थित हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर सामूहिक सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण खरे एवं भूपेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमंत्रित कायस्थ बंधु एवं मातृ शक्ति का आभार ब्लॉक महामंत्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया। पूजन कार्यक्रम में भोपाल से पधारे हरिशरण श्रीवास्तव जी द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा कर समीक्षा स्वरूप विचार व्यक्त किया गया कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन प्रत्येक तहसील इकाई पर होने से समाज बंधुओं में सामाजिक समरसता का भाव जागृत होगा l

Related Articles

Back to top button