डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
डाक घर के सामने धरना देकर की नारेबाजी
सिलवानी । अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के बैनर तले सिलवानी तहसील के डाक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर डाकघर के सामने हड़ताल पर बैठे और नारेबाजी की।
डाक कर्मचारियों ने बताया कि ए.आई.जी.डी.एस.यू. के केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली के आव्हान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल 12 दिसंबर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि अनेकों बार एक दिवसीय हड़तालों पर भी प्रशासन ने आश्वासन के सिवा कुछ नहीं किया। अब केन्द्रीय संगठन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।
प्रमुख मांगो में 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करें। नियमित कर्मचारियों के समान 1.1.2016 से टीआरसी (समय संबंधित निरंतरता भत्ता) का 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत निर्धारण वरिश्ठ नागरिकों / बंचिग के लिए वेटेज वृद्धि, समयबद्ध वित्तीय उन्नयन सहित कमलेश चंद्र समिति की सभी सकारात्मक सिफारिशें का तत्काल कार्यान्वयन। समूह बीमा कवरेज को 5 लाख रूपये तक बढ़ाना।विभागीय कर्मचारियों के साथ समानता में जीडीएस ग्रेच्युटी में वृद्धि। 180 दिनों तक की सवैतनिक छुट्टी को आगे बढ़ाना और उसका नगदीकरण करना।जीडीएस और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान। जहां भी लागू हो एसीबीएस (सेवा निर्वहन लाभ योजना) में जीडीएस और विभाग के योगदान को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करें और सभी सेवानिवृत्त जीडीएस को तदर्थ पेंशन प्रदान करें। सभी प्रोत्साहन योजनाओं / प्रणलियों को समाप्त करें और जीडीएस द्वारा किए गए सभी कार्यों जैसे आईपीबी, पीएलआई, बचत 5. समान कार्य/कार्यभार के लिए समान वेतन के सिद्धांतों के तहत 5 घंटे के काम के लिए नियोजित नए कर्मचारियों को कार्यभार के योजनाएँ और एमजीएनआरईजीएस को उनके कार्यभार मूल्यांन में शामिल करें।
आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि और टीआरसीए जैसे। टीआरसीए देने में सभी भेदभाव समाप्त करें। जीडीएस और नियमित कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि निकालने में एकरूपता सुनिश्चित करें। व्यवसायिक लक्ष्यों के रूप में जीडीएस द्वारा सामना किए जाने वाले सभी प्रकार के उत्पीड़न को रोकें और उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोोशल मिडिया प्लेटफार्मों को पालन करने की उनकी इच्छा या क्षमता के विरूद्ध अपने स्वयं के मोबाईल उपकरणों का उपयोग करने के लिए मजबूर करें। सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यालयों (बीओ) को लेपटॉप प्रिंटर और ब्रायडनेटवर्क पहुंच प्रदान करें।



