बम बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ निकली विशाल कावड़ यात्रा
जगह जगह प्रसाद वितरण ओर काँवड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल कावड़ यात्रा जो कटाव धाम से 7 किलोमीटर काँवड़ यात्रा का आयोजन किया गया जो पवित्र धाम कटाव से प्रारंभ होकर श्री विष्णु वराह मंदिर मझौली में पहुंची । इस यात्रा में दूर-दूर से लोग आकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए इस कांवड़ यात्रा में सभी स्वजातीय बंधुओं भाई बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विशाल भव्य रूप इस कावड़ यात्रा का दिया इसमें जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाकर कांवड़ यात्रा में चल रहे कांवरियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया इसी तरह से नगर मझौली में जगह-जगह पंडाल लगाकर कावड़ियों का स्वागत किया गया नाका से लेकर मन्नत दरबार के सभी श्रद्धालुओं ने भी जोरदार स्वागत किया यह यात्रा बस स्टैंड पहुंचकर जैन मार्केट में भी स्वागत किया गया सभी कांवरियों का विष्णु वराह मंदिर में स्वागत पुष्प माला से किया और भोले नाथ का जल अभिषेक किया गया।



