खेल

आलीवाडा़ में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, विधायक देवेंद्र पटेल ने महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम को दिए पुरस्कार एवं शील्ड

रिपोर्ट : प्रशांत जोशी
देवरी । आलीवाडा़ में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत आलीवाडा़ के हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग की अनेक टीमों ने भाग लिया अंत में फाइनल मैच महिला टीम बरमान एवं आलीवाडा़ के बीच खेला गया जिसमें महिला टीम बरमान ने आलीवाडा़ को हराकर प्रथम पुरस्कार की राशि 5001 और शील्ड प्राप्त की वही द्वितीय पुरस्कार की राशि 2100 महिला टीम आलीवाडा़ को दी गई और द्वितीय पुरस्कार की भी राशि 1100 भी महिला टीम आलीवाडा़ को दी गई वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मैच में प्रथम पुरस्कार की राशि 7001 और शील्ड देवरी टीम को तथा द्वितीय पुरस्कार की राशि 5001 सिलारी टीम को और द्वितीय पुरस्कार की राशि 2001 आलीवाडा़ टीम को दी गई महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में पुरस्कार की राशि और शील्ड उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास द्वारा सभी विजेता टीमों को दिए गए।
इस मौके पर विधायक कप प्रभारी संतोष रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष गरूण रघुवंशी, सरपंच दिनेश कुमार धाकड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह लोधी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, जीतेंद्र रघुवंशी देवरी, अमलेश चौबे, गजराज लोधी एडवोकेट, परसोत्तम लोधी, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, विधायक प्रतिनिधि अयाज खान, पार्षद दिनेश बघेल, गोटी राम अहिरवार, गोपाल शर्मा, नगर अध्यक्ष परसोत्तम रघुवंशी, संजू बाबा गोरखपुर, ललित लोधी, गुड्डू भैया लोधी, शिवप्रसाद लोधी, तोरण सिंह लोधी, आशीष बघेल, कार्तिक रघुवंशी, सानू रघुवंशी, सानिध्य रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, अर्पित रघुवंशी, नीलेश रघुवंशी, चंदन रघुवंशी, दीपक भार्गव, हाई स्कूल के प्राचार्य कमलेश कुमार रघुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच नरेंद्र सिंह लोधी, मदन सिंह रघुवंशी, शिक्षक ओंकार सिंह रघुवंशी, शिक्षक निलेश रघुवंशी एवं कॉमेंट्री अनिल पुरोहित द्वारा की गई थी।

Related Articles

Back to top button