मध्य प्रदेश

राज्य शिक्षक संघ की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर न्याय यात्रा निकली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l राज्य शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर न्याय यात्रा उमरियापान के अधेली बाग से सैकडो की संख्या में उपास्थित राज्य शिक्षक संघ एवं अध्यापको द्वारा पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने उमरियापान के प्रमुख मार्गो से न्याय यात्रा निकाली गई l राज्य शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है उसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे, और 25 सितंबर को जिला में सत्याग्रह एवं 9 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशाल आंदोलन होगा, कार्यक्रम में राज्य शिक्षक संघ जबलपुर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, विनीत मिश्रा, जगत पटेल, जेपी हल्दकार, दिलीप बाजपेई, सूर्यकांत त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, पीतांबर शुक्ला, कमलेश गर्ग, श्यामसुंदर पटेल, अशीष चौरासिया, रंजना बाजपाई, बयजंती यादव, खादिम हुसैन, संजय दुबे, प्रवीण तिवारी, रमेश सोनी, हेमंत सावल, रामनाथ पटेल, सतेंद्र गौतम, अजय पांडेय, दीपक नामदेव, आनंद चौरासिया, सहित सैकड़ों अध्यापकों की उपस्थिति रहे l

Related Articles

Back to top button